जैसलमेर की 16 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत

मण्डफिया में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

जैसलमेर की 16 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत
जैसलमेर की पंचायत समिति सम के 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत समिति जैसलमेर के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नवीन स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है।

जैसलमेर की 14 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र
जैसलमेर की पंचायत समिति सम के 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत समिति जैसलमेर के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। इनमें पंचायत समिति सम के बीदा, मोढ़ा, हरनाऊ, छतागढ, सगरों की बस्ती, कोहरा, छोड, दबडी, फुलिया, सलखा, हटाटर व राधवा ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा पंचायत समिति जैसलमेर के रिदवा एवं सोढाकोर ग्राम पंचायत मुख्यालय शामिल हैं।

मण्डफिया में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार
चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति भदेसर के उप जिला अस्पताल, मण्डफिया में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए शैय्याओं में वृद्धि होगी। यहां शैय्याओं की संख्या 30 से बढ़ाकर 100 की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मण्डफिया को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की स्वीकृतियां भी जारी की जा चुकी हैं।

उदयपुर एवं जोधपुर के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत
उदयपुर की मावली पंचायत समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घासा व इंटाली, पंचायत समिति फलासिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। जोधपुर की पीपाड शहर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुचकला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही, उदयपुर की जयसमंद पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र सेमाल तथा सलूम्बर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरका को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत कर प्रत्येक में 9 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।

Read More बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता