राशन डीलरों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
प्रदेश संयोजक दीपक कुमार शर्मा मौजूद रहे
राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
जयपुर। राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक दीपक कुमार शर्मा मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश राशन डीलर्स संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक डिंपल कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 5 वर्षो से लगातार हम सरकार से कमीशन वृद्धि सहित दस मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे है, लेकिन सरकार द्वारा राशन डीलरों के हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।
सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है। उस स्थिति में प्रदेश व्यापारियों का आंदोलन 18 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के साथ शुरू होगा, जो कि अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List