जयपुर सहित कई जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर, 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना
रात में तापमान में गिरावट
प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में जहां तेज धूप और गर्मी सता रही है वहीं रात के समय और अल सुबह मौसम में ठंडक घुलने लगी है। इसके चलते दिन में जहां पारा चढ़ रहा है वहीं रात में तापमान में गिरावट आ रही है। राज्य में सिरोही के बाद दौसा में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
नागौर, पाली समेत अन्य शहरों में भी रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। इधर जयपुर, पिलानी, गंगानगर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Oct 2026 14:07:32
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शक्ति दिवस आयोजित कर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच। एनीमिया पीड़ितों...

Comment List