गोविंद देवजी मंदिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, भीड़ का फयदा उठाकर देती थी वारदात को अंजाम

मंदिरों में दर्शनों की भीड़ में घुल-मिल कर रहती हैं

गोविंद देवजी मंदिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, भीड़ का फयदा उठाकर देती थी वारदात को अंजाम
इसके बाद वहां सादा वस्त्रों में बनाई गई विशेष निगरानी टीम ने मंदिर परिसर व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों पर नजर रखी और चेन चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर में चेन चोरी करने वाली बावरिया गैंग की महिला को गिरफ्तार कर दो सोने की चेन बरामद की है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी साहिबा उर्फ राखी बावरिया (32) कोतवाली भरतपुर की रहने वाली है और यहां जवाहर सर्किल इलाके में रहती है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 3 जून और 12 जुलाई को गोविंद देव जी मंदिर से महिलाओं की गले की चेन चोरी होने की घटनाएं दर्ज हुईं। इसके बाद वहां सादा वस्त्रों में बनाई गई विशेष निगरानी टीम ने मंदिर परिसर व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों पर नजर रखी और चेन चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

यूं देती थी वारदात को अंजाम
सीआई धर्म सिंह ने बताया कि साहिबा मंदिरों में दर्शनों की भीड़ में घुल-मिल कर रहती और महिलाओं की गले की चेन पर नजर रखकर मौका पाते ही भीड़ का फयदा उठाकर चेन छीन लेती। बाद में वह सीधे किसी एक ठिकाने पर न जाकर अलग-अलग जगह पर शरण ले लेती थी ताकि पहचान न हो और पुलिस का पता न चले। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 के पहले टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। सोमवार को बेसिन...
कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान : सरोवर में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा रैला, पुष्कर मेले का समापन व पुरस्कार समारोह
एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं