कोटा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी : 11 साल की रश्मि की मौत, 21 घायल, ज्यादातर बच्चे-महिलाएं

घायलों में ज्यादातर बच्चें महिलाएं और बुजुर्ग

कोटा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी : 11 साल की रश्मि की मौत, 21 घायल, ज्यादातर बच्चे-महिलाएं
राजस्थान में कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक माली समाज के लोग कोटा के चारगांव, डाबर बमोरी एवं अन्य गांव से देवताओं की रसोई लेकर ट्रैक्टर से झालावाड़ के मऊ महाराज जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चींसा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पीछे आ रही आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉल में सवार लोग दब गए।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। इनमें रश्मि (11) की मौत हो गई, जबकि घायलों को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां 21 घायलों को भर्ती किया गया है। घायलों में ज्यादातर बच्चें महिलाएं और बुजुर्ग हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.