राहुल गांधी और प्रियंका को हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए चुनौती : नेता प्रतिपक्ष से मिलने से चुनाव आयोग का इनकार उपेक्षापूर्ण, चेन्निथला बोले- आयोग का आचरण संदेहास्पद

देश की जनता को चुनौती देने के समान

राहुल गांधी और प्रियंका को हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए चुनौती : नेता प्रतिपक्ष से मिलने से चुनाव आयोग का इनकार उपेक्षापूर्ण, चेन्निथला बोले- आयोग का आचरण संदेहास्पद
डॉलर की मजबूती और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच रुपया बुधवार को 10 पैसे कमजोर होकर 96.45 प्रति डॉलर पर खुला। आरबीआई द्वारा रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% किए जाने के बाद रुपये ने निचले स्तरों से वापसी की और 96.3550 पर करीब स्थिर रहा। कारोबार में रुपया 96.35-96.58 के दायरे में रहा।

तिरुवनंतपुरम। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने चुनाव आयोग से मिलने की मांग कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिये जाने और उन्हें बलपूर्वक हटाए जाने को लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती करार दिया है। चेन्निथला ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अन्य सांसदों से मिलने से चुनाव आयोग का इनकार उपेक्षापूर्ण था और यह देश की जनता को चुनौती देने के समान था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का संवैधानिक दायित्व निभाने वाले केंद्रीय चुनाव आयोग का आचरण संदेहास्पद हो गया है। यह उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

चेन्निथला ने कहा कि स्थिति उस बिंदु तक पहुंच गयी थी, जहां दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कदमों पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए, जिससे इस प्रमुख संवैधानिक संस्था की साख को और नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश में चुनावी प्रक्रिया को कमजोर न करने का आग्रह करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने कहा, नेता प्रतिपक्ष और सांसदों से मिलने से चुनाव आयोग का इनकार संविधान की भावना पर भी सवाल उठाता है।

चेन्निथला ने आरोप लगाया कि गांधी और कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने के केन्द्र सरकार के प्रयासों के खिलाफ लोगों को एकजुट कर बड़े लोकतांत्रिक संघर्ष का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा, को ऐसा कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए कि इस संघर्ष को गिरफ्तारियों या बल प्रयोग के जरिए शांत किया जा सकता है।

 

Read More दिल्ली में मेट्रो के 11 स्टेशन सील : एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

Read More त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

 

 

Read More पंचायत चुनाव: भाजपा ने 7 संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रत्येक संभाग में 3 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा