भजनलाल सरकार में मजबूत हुई खाद्य सुरक्षा, सात माह में 9.23 लाख किलो असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त

असुरक्षित 94 खाद्य उत्पादों के खिलाफ  निषेध आदेश

भजनलाल सरकार में मजबूत हुई खाद्य सुरक्षा, सात माह में 9.23 लाख किलो असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के तहत जनवरी-जुलाई 2026 में 514 असुरक्षित उत्पाद, 94 पर निषेध आदेश जारी। 146 लाइसेंस निलंबित और तीन रद्द किए। मिलावट विरोधी अभियान में 9.23 लाख किलो खाद्य पदार्थ जब्त। जुलाई तक 7,766 निरीक्षण और 8,672 सैंपल लिए।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर असुरक्षित खाद्य पदार्थों की जब्ती, नष्ट करने और पहली बार प्रोहिबिशन एवं रिकॉल की कार्रवाई जैसे व्यापक एवं प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रभावी रोकथाम के लिए इनसे जुड़ी गतिविधियों की लगातार समीक्षा हो रही है। जनवरी 2026 से जुलाई 2026 के बीच कुल 514 उत्पाद असुरक्षित पाए गए। जिनमें असुरक्षित 94 खाद्य उत्पादों के खिलाफ  निषेध आदेश जारी किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले 146 खाद्य व्यवसाय संचालकों का लाइसेंस निलंबित तथा 3 का लाइसेंस भी रद्द किया किया गया।  शुद्ध आहार-मिलावट पर चार गुना वार: खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ  राज्यभर में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक  9.23 लाख किलो से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। जबकि 4.94 लाख किला से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट की गई। पिछले वर्ष की तुलना में जब्ती और नष्ट करने की कार्रवाई में लगभग 4 गुना वृद्धि हुई है। त्योहारी सीजन में 18 से 28 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 1065 निरीक्षण, 1001 एन्फोर्समेंट, 630 सर्विलांस और 134 इम्प्रूवमेंट नोटिस की कार्रवाई की गई। इस दौरान 14 हजार किलो लीटर से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट की गई तथा लगभग 43 हजार किलोग्राम लीटर खाद्य सामग्री जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रवर्तन :

रिकॉर्ड प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान वर्ष 2026 में जुलाई तक 7 हजार 766 निरीक्षण और 8 हजार 672 सैम्पल्स लिए गए।  2 हजार 408 अमानक सैम्पल के मामलों में 2 हजार 312 मामलों को न्यायालय में पेश किया। इनमें 7 करोड़ 89 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। गलत लेबलिंग वाले कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के विरुद्ध 41 जिलों में कार्रवाई की। इसमें  7 लाख से अधिक कैन, 64 हजार 580 बोतलें जब्त की।

एफएसओ की पहली बार नियमित भर्ती :

Read More तेज बारिश से जयपुर में फ्लाइट संचालन प्रभावित, दो विमानों की लैंडिंग अटकी

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को 298 पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियमित भर्ती की गई है। नवनियुक्त अधिकारियों में से 226 को इंडक्शन ट्रेनिंग प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संख्या 314 हो गई है। जागरूकता एवं क्षमता निर्माण के लिए 17-18 मार्च को राजस्थान में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन फॉस्टेक प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम को वर्ल्ड बुक आॅफ  रिकॉर्ड््स, लंदन की मान्यता भी प्राप्त हुई।

Read More आदेश की पालना 14 दिन में करो, नहीं तो पेश हों पंचायती राज सचिव : हाईकोर्ट

ईट राइट स्कूल पहल के तहत 435 स्कूल प्रमाणित :

Read More फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट

स्कूली बच्चों में सुरक्षित भोजन, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को ईट राइट स्कूल पहल के तहत 435 स्कूल प्रमाणित किए गए।  3,477 सरकारी स्कूल इस पहल से जुड़े हैं। 7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ आदतों के संबंध में जागरूक किया।  इस पहल को 10 हजार स्कूलों तक पहुंचाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय