खराब मौसम ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

एयरपोर्ट पर असुविधा का माहौल

खराब मौसम ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
इसके अलावा मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को आगे रवाना किया जाएगा।

जयपुर। राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के चलते मंगलवार को कई फ्लाइट्स को लैंड कराने में दिक्कत आई। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पांच फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। अचानक डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें तय समय से देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल रही। एयर इंडिया की सिलीगुड़ी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से दिल्ली की फ्लाइट को जयपुर लाया गया।

वहीं इंडिगो की श्रीनगर से दिल्ली और सिलीगुड़ी से दिल्ली की उड़ानें भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गईं। इसके अलावा मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को आगे रवाना किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। अचानक बदलाव से एयरपोर्ट पर असुविधा का माहौल भी देखने को मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार