जमीं से आसमां की सैर कर सकेंगे बच्चे

प्रदेश का पहला थ्री डी डिजिटल प्लेनेटोरियम कोटा में बनेगा

जमीं से आसमां की सैर कर सकेंगे बच्चे
इसके लिए प्रदेश में 7 करोड़ रुपए खर्च कर कोटा शहर में पहला थ्री डी डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाया जा रहा है। प्लेनेटोरियम कोटा के निर्माणाधीन साइंस पार्क में बनाया जाएगा।

जयपुर। स्कूली बच्चों को राजस्थान सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने जमीं पर ही आसमां के सारे नजर दिखाने की तैयारी कर ली है। बच्चे मूवी थियेटर की तरह डिजिटल प्लेनेटोरियम में बैठकर अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7 करोड़ रुपए खर्च कर कोटा शहर में पहला थ्री डी डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाया जा रहा है। प्लेनेटोरियम कोटा के निर्माणाधीन साइंस पार्क में बनाया जाएगा। इसके बाद भरतपुर में भी इसी तरह के प्लेनेटोरियम बनाने की कार्य योजना है। वहीं जयपुर में इन दोनों से भी आधुनिक यानी सेवन-डी प्लेनेटोरियम बनाने का प्रस्ताव है। विभाग ने केन्द्र सरकार को जयपुर और भरतपुर के साइंस पार्क में इन्हें बनाने का प्रस्ताव भेज रखा है, जिसे संभवत: जल्द ही मंजूरी मिलेगी। 

बच्चों को लगेगा तारों-प्लेनेट्स के बीच है
कोटा में बन रहे डिजिटल प्लेनेटोरियम में मूवी थियेटर की तरह बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें ऊपर की तरफ एक डोम बनाया जाएगा। यहां बच्चों को थ्री-डी बेस अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी। प्लेनेट्स और तारे दिखेंगे। सारे ग्रह बच्चों को इस तरह से घूमते दिखेंगे जैसे वे इन्हीं के बीच हों। जयपुर में इससे भी ज्यादा सेवन-डी प्लेनेटोरियम में थ्री-डी प्लेनेटोरियम से भी ज्यादा अंतरिक्ष की सैर का आनंद मिलेगा। 
स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष का ज्ञान प्रायोगिक होगा
ग्रहों को हूबहू दिखाकर उन्हें सभी ग्रहों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जिसे वे लंबे समय तक याद रख सकेंगे। प्रदेश में मुख्यत: सरकारी स्कूलों के बच्चों को फोकस कर यह बनाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को यहां लाने और ले जाने की परिवहन सेवाएं भी उपलब्ध कराए जाने पर विचार चल रहा है। अभी जयपुर के सांइस पार्क में सालाना 20 हजार बच्चे आ रहे हैं। प्लेनेटोरियम बनने के बाद संख्या पांच गुना से ज्यादा बढ़ सकती है।
 
कोटा में चुनाव पूर्व ही साइंस पार्क का शिलान्यास हो चुका है, जिसमें यह बनेगा। भरतपुर में भी जमीन चिन्हित हो चुकी है। अलवर में अभी प्रस्तावित है। जयपुर के साइंस पार्क में सेवन-डी प्लेनेटोरियम बनाने की कार्य योजना है।
-वी. सरवन कुमार, सचिव, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली