मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं-बुजुर्गों की पीड़ा, कहा- अंत्योदय की भावना से काम कर रही राज्य सरकार

बड़ी संख्या में आमजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं-बुजुर्गों की पीड़ा, कहा- अंत्योदय की भावना से काम कर रही राज्य सरकार
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए और प्रशासनिक अमला पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से लोगों की बात सुने।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आई कई परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोग संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निपटाया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए और प्रशासनिक अमला पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से लोगों की बात सुने। मुख्यमंत्री ने कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए मौके पर ही कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार