किरोड़ी लाल मीणा बोले: मेरे पास पार्टी के स्टैंडिंग ऑर्डर है, जहां भी किसी तरह की घटना हो पहले आप तुरंत पहुंचे

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से रूबरू

किरोड़ी लाल मीणा बोले: मेरे पास पार्टी के स्टैंडिंग ऑर्डर है,  जहां भी किसी तरह की घटना हो  पहले आप तुरंत पहुंचे
ईडी की गहलोत के घर तक पहुंचेगी, इससे बौखला कर बयान दे रहे है: किरोड़ी

जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा राज्य में किसी भी तरह की घटना होने पर पार्टी के मेरे पास स्टैंडिंग ऑर्डर है, कि आप तुरंत वहाँ पहुंचे। इसी के आधार पर में प्रदेश में जहां भी अत्याचारों की घटनाएं हुई, मैं वहां पहुंचा हूं।

डॉ. मीणा बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी पुआरी को आग लगा दी जाए, आमागढ़ पर ध्वज फाड़ दिया जाए, थानागाजी में रेप की घटना पर पीड़ित के लिए न्याय मंगा जाए, रीट का मामला उठाया जाए, रामगढ़ बांध में अतिक्रमण हटाने की मांग की जाए तो क्या गलत है। गहलोत साहब ने तो  एक बार बैरीकेट तोड़कर सचिवालय के अंदर घुस गए थे, हमने तो ऐसा नही किया। भरतपुर से दलित पलायन कर रहे है, बाड़ी धौलपुर में एमएलए धमाल कर रहे है।

ईडी की गहलोत के घर तक पहुंचेगी, इससे बौखला कर बयान दे रहे है। मैं पार्टी के साथ ही आंदोलन कर रहे है। रीट मामले में पार्टी ने एक साथ मिलकर आंदोलन किया है। पार्टी के मेरे को स्टैंडिंग आदेश है, की आप जहां भी आंदोलन हो पहले आप वहाँ पहुंचे। इसी के अनुसार आंदोलन कर रहा हूँ,। गहलोत तो आजकल अहमद खान बन गए  है। पूर्वी राजस्थान नहर प्रोजेक्ट  के मामले में कहा कि पीएम ने जयपुर व अजमेर में चर्चा की थी, लेकिन 75 प्रतिशत की पानी उपलब्धि पर ही राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजे। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने क्षेत्र की नदियों से पानी देने पर आपति जताई गई। गहलोत से कहना चाहूंगा कि इसमें राजनीति नही करें, एमपी सरकार के पत्र की आपूर्ति करेंगे। हमारे यहां सात  सीएम पद के दावेदार है, जो अछी बात है, कांग्रेस में तो एक पायलट दावेदार थे, उसे भी हजार फीट नीचे गाड़ दिया। वैसे भी मुख्यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता?

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय