मेरिट की कट ऑफ में आने पर भी चयन क्यों नहीं किया, एक पद खाली रखें: हाईकोर्ट

जस्टिस पंकज भंडारी व अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश पप्पू राम बाजिया की याचिका पर दिया।

मेरिट की कट ऑफ में आने पर भी चयन क्यों नहीं किया, एक पद खाली रखें: हाईकोर्ट
रेलवे ने वर्ष 2018 में ग्रुप डी के लेवल वन में अजमेर रीजन में 4755 पदों की भर्ती निकाली थी।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने उत्तर-पश्चिम रेलवे की ग्रुप -डी की लेवल वन भर्ती- 2018 की अंतिम कट ऑफ में आने के बाद भी अभ्यर्थी को तकनीकी आधार पर चयन से वंचित करने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम रेलवे भर्ती बोर्ड व भर्ती सेल के चेयरमैन सहित अन्य से जवाब देने के लिए कहा है। वहीं याचिका के निर्णय के अधीन अभ्यर्थी के लिए एक पद खाली रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस पंकज भंडारी व अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश पप्पू राम बाजिया की याचिका पर दिया।


याचिका में कहा गया कि रेलवे ने वर्ष 2018 में ग्रुप डी के लेवल वन में अजमेर रीजन में 4755 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें याचिकाकर्ता ने भाग लिया और वह लिखित, फिजिकल व मेडिकल में पास होने के बाद अंतिम कट ऑफ में भी आ गया। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने उसे अंतिम चयन सूची में यह कहते हुए शामिल नहीं किया कि उसने परमिशन लैटर में कैपिटल लेटर भरे हैं, जबकि अंडरटेकिंग के अनुसार उसे स्मॉल लेटर भरने थे। भर्ती बोर्ड की इस कार्रवाई को याचिकाकर्ता ने केट में चुनौती दी, लेकिन केट ने उसका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी। जिस पर सुनवाई करते है खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए एक पद याचिकाकर्ता के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.