सिंधीकैंप नो पार्किंग जोन घोषित, फिर भी सड़कों पर बसों की कतार ; परिवहन और पुलिस विभाग करता है केवल नो पार्किंग के चालान

रोडवेज को राजस्व का भी नुकसान

सिंधीकैंप नो पार्किंग जोन घोषित, फिर भी सड़कों पर बसों की कतार ; परिवहन और पुलिस विभाग करता है केवल नो पार्किंग के चालान

राजधानी जयपुर के सिंधीकैंप बस स्टैंड पर दिनभर निजी बसों व थड़ी ठेलों से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि यह क्षेत्र तत्कालीन जिला कलेक्टर की ओर से नो पार्किंग जोन घोषित है। परिवहन विभाग इन वाहनों पर कार्रवाई करता और ना ही पुलिस प्रशासन। दोनों ही विभाग यहां केवल नो पार्किंग के चालान कर इतिश्री कर देते हैं।

जयपुर। राजधानी जयपुर के सिंधीकैंप बस स्टैंड पर दिनभर निजी बसों व थड़ी ठेलों से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि यह क्षेत्र तत्कालीन जिला कलेक्टर की ओर से नो पार्किंग जोन घोषित है। इसके बावजूद भी न तो परिवहन विभाग इन वाहनों पर कार्रवाई करता और ना ही पुलिस प्रशासन। दोनों ही विभाग यहां केवल नो पार्किंग के चालान कर इतिश्री कर देते हैं। जानकारी के अनुसार तत्कालीन जिला कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने वर्ष 2006 में सिंधीकैंप बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित करते हुए अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इसे नॉन वेंडिंग जोन भी घोषित किया था। इसके बावजूद भी यहां दिन में भी निजी व लोक परिवहन सेवा की बसें लगी रहती है। वहीं सड़क पर ठेलों की लाइनें लगी रहती है। ऐसे में यहां पर जाम के हालात बने रहते हैं। 

कहीं... हरमाड़ा जैसा हादसा ना हो जाए
हाल ही में हरमाडा क्षेत्र में एक डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों चपेट में ले लिया था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। यहां भी दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, कहीं हरमाड़ा जैसा हादसा ना हो जाए। जबकि सरकार की ओर से लोक परिवहन सेवा व निजी बसों के लिए गुर्जर की थड़ी के पास न्यू आतिश मार्केट में जगह निर्धारित की हुई है। हरमाड़ा हादसे के बाद परिवहन और पुलिस की ओर से जयपुर शहर से संचालित होने वाली बसों की धरपकड़ के लिए संयुक्त अभियान चलाया था। लेकिन अभियान में सिंधीकैंप बस स्टैंड पर केवल नो पार्किंग के ही चालान बनाए गए। जबकि इन बसों को सिंधीकैंप से हटाना था।

रोडवेज को राजस्व का भी नुकसान
राजस्थान रोडवेज की सभी बसें सिंधीकैंप बस स्टैंड से ही संचालित होती है। सिंधीकैंप से निजी बसों के संचालन से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। रोडवेज प्रशासन ने कई बार विभागों को इन बसों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा है। 

इनका कहना है...
सिंधीकैंप बस स्टैंड पर निजी बसों पर परिवहन की टीमों की ओर से नियमित कार्रवाई की जाती है। 
-राजेन्द्र सिंह शेखावत, 
आरटीओ प्रथम 

Read More Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प