करणपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

करणपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: सात से सायं छह बजे तक मतदान होगा।

जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: सात से सायं छह बजे तक मतदान होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव के लिए गुरूवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर से मतदान दलों को तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया। गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा जहां मतदाता प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इन मतदान केन्द्रों में शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केन्द्र शामिल है। इनमें 125 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 40 हजार 826 मतदाता है, जिनमें एक लाख 25 हजार 850 पुरूष एवं एक लाख 14 हजार 966 महिला तथा।0 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है जबकि 180 सर्विस वोटर पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए दो एरिया मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 

Read More राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर मिली बम की धमकी : ईमेल के जरिए दी गई धमकी, जानें पूरा मामला 

गुप्ता ने बताया कि 249 मतदान केंद्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी, आठ बूथों पर महिला कार्मिक, आठ बूथों पर युवा कार्मिक, एक बूथ पर दिव्यांग कार्मिक रहेंगे वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। सभी मतदान बूथों पर मतदान के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ लेते हुए वहां आने वाले दिव्यांग एवं 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मतदाता अपना मत बिना किसी असुविधा के डाल सकेंगे।

Read More राजस्थान विधानसभा : पट्टे मामले में कोर्ट स्टे हटने के बाद एसओजी जांच पर फैसला लेगी सरकार, सत्ता-विपक्ष में चर्चा

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में गत नौ अक्टूबर  से अब तक 10 करोड़ 3 लाख रूपए से अधिक की कीमत का सीजर हुआ है। जिसमें से 14 लाख नगद, 38 लाख 88 हजार की शराब, 9 करोड़ 33 लाख के ड्रग्स एवं 15 लाख रूपए से अधिक कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

Read More स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री रातभर परेशान, यात्री बोले- बार-बार झेलनी पड़ती है असुविधा

उल्लेखनीय है कि राज्य में गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव-2023 के मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह के निधन के कारण करणपुर विधानसभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिंदर सिंह सहित करीब एक दर्जन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीटी को हाल में राज्य सरकार के हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री भी बना दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब