रक्षाबंधन पर 50 करोड़ का हुआ कारोबार

बहनों ने जमकर की पूजन सामग्री

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ का हुआ कारोबार

इस बार राखियों के दामों में दस फीसदी की वृद्धि हुई है।

कोटा। इस बार दो दिन रक्षाबंधन मनाए जाने से बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बहनों ने जहां अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी, मिठाई, और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की वहीं भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल, से लेकर कपड़े और महंगे आइटम की खरीदारी की। मंगलवारको  राखी बाजार में खासी रौनक रही। व्यापारियों का कहना है इस बार 50 से 55 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। व्यापारी कालूराम मेवाडा ने बताया कि 50 लाख रुपए से अधिक के नारियल व मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

 शहर के विभिन्न बाजारों में राखियों की दुकानों पर मंगलवार को खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर हर बार बहन अपने भाई के लिए सबसे स्पेशल राखी मार्केट में तलाशती है। इस बार भी राखियों को कुछ नई वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। इस बार होम मेड राखियों के साथ अलवर, कोलकत्ता, जयपुर की राखियां बाजार में बिकने आई है। कुछ राखियां जहां फीमेल ज्वैलरीज जैसे चांद बाली झुमके से इंस्पायर्ड नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ ईको-फ्रेंडली लाइफ स्टाइल को लेकर लोगों में बड़ा क्रेज प्लार्टेबिल राखियों, इको फ्रेंडली राखियों और टेराकोटा राखियों के रूप में दिखाई दे रहा है। राखियों के बाजार में कई ट्रेड इस बार देखने को मिल रहे हैं।  शहर के कई सिरेमिक और टेराकोटा आर्टिस्ट् इन राखियों को तैयार कर बेच रहे हैं। कॉमन मार्केट में इन राखियों का स्टॉक कम नजर आएगा, यह राखियां यूनीक पसंद करने वाले लोग प्रिफर कर रहे हैं। यह बड़े शो रूम पर ही उपलब्ध है । 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक राखी बाजार में बिक रही है। 

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ से अधिक कारोबार की आशा
राखी व्यापारी नरेंद्र मखेजा ने बताया कि इस बार राखियों के दामों में दस फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में कई वैरायटी आई है। इस बार साडियां, चांदी की राखी, गिफ्ट आइटम, मिठाई और नारियल, मोबाइल मिलाकर करीब 50 से 55 करोड के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। 

नारियल 30 रुपए में बिका
नारियल व्यापारी कालूराम ने बताया कि इस बार बाजार में नारियल काफी महंगा बिक रहा है। पिछले साल 20 रुपए में नारियल बिका था इस बार रक्षाबंधन पर नारियल 30 रुपए नंग 50 रुपए के दो मिल रहे है। 120 नंग की बोरी 1900 से 2000 रुपए में होलसेल में बिक रही है। 

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई

ड्राईफ्रूट्स पैकिंग 200 रुपए से शुरू 
बाजार में इस बार ड्राईफ्रूट्स पैकिंग आइटम की डिमांड ज्यादा रही 200 रुपए से लेकर 1200 रुपए के ड्राईफूट्स आइटम के पैकेट बाजार में बिक रहे है। इसके अलावा चॉकलेट, रसगुल्ला, काजूकतली की भी 200 से अधिक दुकाने सजी। 

Read More दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 

300 से ज्यादा दुकानें सजी
शहर के विभिन्न बाजारों में राखी की 300 से अधिक दुकाने सजी है। दादाबाडी क्षेत्र में 50 से अधिक दुकानें लगी हुई है। वहीं गुमानपुरा, रामपुरा, इंदिरा बाजार, नयापुरा, अग्रसेन बाजार, नेहरू बाजार, खाई रोड, दादाबाड़ी, विज्ञान नगर, स्टेशन क्षेत्र में दुकानें सजी हुई है। इस बार दो करोड़ रुपए से अधिक रुपए का करोबार होने की संभावना है। 

Read More नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश

खूब बिकी डायमंड राखी 
बाजार में डायमंड राखी डिमांड इस बार खासी रही है।  यह राखी सोने की तरह दिखती है। इसकी कीमत 500 से 100 रुपए तक है। इसी प्रकार स्टोन, फैन्सी व कोलकाता की जरदोजी राखियां भी काफी बिक रही है। राखी विक्रेता अतुलसिंह और जावेद के मुताबिक 5 रुपए से 700 रुपए तक की राखियां बाजार मे बिकी है।  स्टोन राखी 20 से 150 रुपए तक की बिक रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह