भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे किसान : उपज बेचने में हो रही परेशानी, सैलजा ने कहा- मंडियों में सड़ रहा है धान 

बारिश से भीगा हुआ धान मंडियों में पड़ा सड़ रहा 

भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे किसान : उपज बेचने में हो रही परेशानी, सैलजा ने कहा- मंडियों में सड़ रहा है धान 
कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी का खामियाजा एक बार फिर मेहनतकश किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नाकामी का खामियाजा एक बार फिर मेहनतकश किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

सैलजा ने बताया कि प्रदेश के 12.79 लाख किसानों ने 73.48 लाख एकड़ धान का पंजीकरण कराया है, लेकिन इनमें से लगभग 30 प्रतिशत किसानों का डेटा पोर्टल पर अब तक मिलान नहीं हुआ, जिसके कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक बयान में सांसद ने कहा कि बारिश से भीगा हुआ धान मंडियों में पड़ा सड़ रहा है और उसकी बोली तक नहीं लग रही। किसानों को जबरन अतिरिक्त कटौती झेलनी पड़ रही है। नाम सत्यापन के नाम पर उनसे 150 से 250 रुपये तक की कटौती की जा रही है, तभी खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के साथ सरासर अन्याय है और भाजपा सरकार की लापरवाही और अव्यवस्थित खरीद प्रणाली का प्रमाण है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान खेतों में खून-पसीना बहाकर अन्न पैदा करते हैं, लेकिन उन्हें मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। लाखों टन धान मंडियों में खराब हो रहा है और सरकार केवल पोर्टल और कागजी कार्यवाही तक सीमित रह गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Read More जयपुर-पुणे की फ्लाइट रद्द : यात्री परेशान, स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट भी प्रभावित

सैलजा ने मांग की कि मंडियों में तुरंत प्रभाव से गीले धान की खरीद सुनिश्चित किया जाये, किसानों को अवैध कटौती से राहत दी जाये और पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर किया जाये। साथ ही मंडियों में धान की सुरक्षा और भंडारण की ठोस व्यवस्था की जाये।

Read More रिपब्लिकन की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है, ट्रंप ने कहा- डेमोक्रेट्स के चुनाव जीतने पर आएगी मंदी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हरियाणा के किसान अपनी समस्याओं को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। किसानों की मांगें स्पष्ट और जायज हैं, उन्हें उनकी फसल का सही दाम और सही वजन मिलना चाहिए। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर उनके हक़ की लड़ाई लड़ेगी।   

Read More पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

 

Post Comment

Comment List

Latest News

शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त कदमों का असर रुपये पर दिखा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर...
राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त
दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय
दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र
शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा
19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन