रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में पूर्ण बदलाव नहीं, सिर्फ तीन निरीक्षकों के आदेश बदले

व्यवस्था पर उठे सवाल

रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में पूर्ण बदलाव नहीं, सिर्फ तीन निरीक्षकों के आदेश बदले
परिवहन मुख्यालय के रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में निरीक्षकों का पूर्ण रोस्टर नहीं। केवल तीन निरीक्षकों के आदेश बदले। कई कार्मिक लंबे समय से उन्हीं सीटों पर कार्यरत। 2020 में लागू रोस्टर व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना था।

जयपुर। परिवहन मुख्यालय के रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में निरीक्षकों का पूर्ण रोस्टर नहीं किया गया। कार्यालय में केवल तीन निरीक्षकों के आदेश बदलकर प्रक्रिया पूरी कर दी गई। बिजेन्द्र जांगिड़ और मुकुंद राठौड़ को कार्यालय में लगाया गया है, जबकि अनिल बसवाल का केवल फ्लाइंग स्क्वायड नंबर बदला गया है।

रोचक यह है कि जयपुर आरटीओ द्वितीय में अप्रैल में भी निरीक्षकों का रोस्टर नहीं किया गया था। परिवहन मुख्यालय ने 28 सितंबर 2020 को रोस्टर व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किए थे। तत्कालीन परिवहन सचिव रवि जैन ने यह व्यवस्था लागू की थी। इसका उद्देश्य परिवहन कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाना और प्रत्येक कार्मिक को अलग-अलग तरह के कार्य करने का अवसर देना था।

इसके बावजूद, जयपुर आरटीओ द्वितीय में कई कार्मिक लंबे समय से उन्हीं सीटों पर जमे हुए हैं। कार्यालय के कई निरीक्षकों से जुड़े ऑडियो-वीडियो भी पहले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पूर्ण रोस्टर नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह भी है कि जयपुर आरटीओ प्रथम में भी अभी निरीक्षकों का रोस्टर नहीं किया गया है।

 

Read More 100 करोड़ की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद

Read More आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान

Read More पर्यटन की परिभाषा बदली : अब फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं पर्यटक, क्रिएटर्स और यूथ के साथ मिलकर तय करेंगे राजस्थान पर्यटन का अगला कदम

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव
ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर आयुष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फंदा लगा मिला।...
आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  
परिवहन कार्यालयों में बनेंगे तकनीकी केन्द्र : एटीएस, डीटीसी और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे स्थापित
राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद
100 करोड़ की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद
बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण