तीन बहनें घर से 25 मई को निकली, पर वापस नहीं लौटी, कुएं में मिले बहनों और बच्चों सहित 5 शव
ये तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ये शव बरामद किए गए।
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ये शव बरामद किए गए। इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।
ये महिलाएं गत 25 मई को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद इनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया और सुबह इनके शव कुंए में होने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) एवं चार साल के हर्षित और एक बीस दिन के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Oct 2026 12:28:01
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...

Comment List