डिजिटल मेम्बरशिप की धीमी चाल, डोटासरा बोले:टारगेट पूरा नहीं हुआ तो मेरे सिर फूटेगा ठीकरा

डोटासरा ने डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन की बैठक ली,कांग्रेसजनों को दिए टारगेट पूरा करने के निर्देश

डिजिटल मेम्बरशिप की धीमी चाल, डोटासरा बोले:टारगेट पूरा नहीं हुआ तो मेरे सिर फूटेगा ठीकरा
डोटासरा ने अभियान पर माना कि डिजिटल मेंबरशिप की तुलना में ऑफलाइन मेंबरशिप ज्यादा हो रही है।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप कैंपेन की सुस्त चाल पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा खुश नहीं है। मेंबरशिप कैंपेन का टारगेट पूरा नहीं होने पर खुद के सिर ठीकरा फूटने की बात कहते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों को अगले 7 दिन में अधिक से अधिक मेंबर बनाने के निर्देश दिए।

सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर
अभियान की समीक्षा बैठक में डोटासरा ने सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं को कहा की एआईसीसी ने राजस्थान को मेंबरशिप का जो टारगेट सौंपा है, वह 31 मार्च तक हर हाल में पूरा होना चाहिए। अभियान के सुस्त चाल के कारणों पर भी चर्चा करते हुए डोटासरा ने कहा कि ऐप की तकनीकी समस्याओं के निदान के लिए आईसीसी को अवगत करा दिया गया है। स्थानीय मंत्री विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से तालमेल बिठाते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दें।

डिजिटल मेंबरशिप की तुलना में ऑफलाइन मेंबरशिप ज्यादा
वही बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने अभियान पर माना कि डिजिटल मेंबरशिप की तुलना में ऑफलाइन मेंबरशिप ज्यादा हो रही है। डिजिटल मेंबरशिप के ऐप में कई बार तकनीकी खामी आ जाती है। डिजिटल मेंबरशिप अभियान को उम्मीद के मुताबिक रेस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि मंत्री-विधायकों का सहयोग नहीं मिल पा रहा, हालांकि उन्होंने यह कहा कि मंत्री-विधायक विधानसभा में व्यस्त होने के चलते इस अभियान से नहीं जुड़ पा रहे  हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि डिजिटल मेंबरशिप और ऑफलाइन मेंबरशिप के जरिए जो 50 लाख  का टारगेट राजस्थान को दिया गया है उसे पूरा किया जाए।डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान को लेकर गुरुवार को भरतपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और वे भरतपुर जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौरे को लेकर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

डोटासरा ने डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन की बैठक ली, कांग्रेसजनों को दिए टारगेट पूरा करने के निर्देश
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पीसीसी पदाधिकारी, विधायक,नवनियुक्त बोर्ड,निगम और आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जिलों के वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्ष,अग्रिम संगठन,विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। डोटासरा ने कैम्पेन में अब तक बने करीब 2 लाख सदस्यों की सुस्त रफ्तार पर नाखुशी जताई। मौजूद नेताओं को अपने अपने क्षेत्र में कैम्पेन को गति देने के निर्देश देते हुए 31 मार्च तक 50 लाख का टारगेट पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी सौंपी। डोटासरा ने कहा कि इस बैठक के बाद सभी कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचेंगे और बजट की घोषणाओं को लेकर आभार जताएंगे। बैठक के बाद सभी कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए।

Read More धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई

 

Read More ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना