पर्यटन प्री समिट, गुरुवार को होगी आयोजित, कई विषयों पर होगी चर्चा

राजस्थान में कैसे पूरे वर्ष रह सकता है पर्यटन सीजन, बतायेंगे विषय विशेषज्ञ

पर्यटन प्री समिट, गुरुवार को होगी आयोजित, कई विषयों पर होगी चर्चा

प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले आयोजित श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गुरुवार को क्लार्क्स आमेर में पर्यटन प्री-समिट होगी। कार्यक्रम में वर्षभर पर्यटन को बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी और वरिष्ठ अधिकारी भी संबोधित करेंगे।

जयपुर। प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गुरुवार को जयपुर के क्लार्क्स आमेर में प्रातः 11 बजे पर्यटन प्री समिट का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान को वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा होगी। 

इस प्री- समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन होगा, वहीं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री दियाकुमारी होंगी। 

उद्घाटन सत्र में केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव सुमन बिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और पर्यटन आयुक्त रूक्मणी रियाड़ का सम्बोधन भी होगा।

प्री-समिट में उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषय विषेशज्ञ राजस्थान में पर्यटन के विकास और वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में इसकी वैश्विक पहचान बनानेे की रणनीति पर अपने सम्बोधन देंगे। 

Read More केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश : 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन के लिए अभ्यास सत्र पूरा करना अनिवार्य, नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें

इसके तहत प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्में राजस्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा दे सकती हैं। वहीं ईज माय ट्रिप कम्पनी की अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा देने के लिए डिजीटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।

Read More जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे